बाइक से आए दो शख्स ने जेवर साफ करने के नाम पर लाखों के जेवर लेकर हुए फरार
एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक की पत्नी से दो अज्ञात लोगों ने घर में वॉशरूम एवं मेटल साफ करने के नाम पर लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र अनुसार अनपरा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 भारत नगर निवासी सुनीता जायसवाल पत्नी अनुपम जायसवाल ने पत्र में बताया कि सुबह 10:00 बजे के करीब दो अज्ञात बाइक सवार आए और खुद को उजाला कंपनी की ओर से बताया कि कंपनी का नया प्रोजेक्ट पाउडर लॉन्च हुआ है जो घर का वॉशरूम मेटल साफ करते हैं इसके बाद पीड़िता ने अपनी चांदी की पायल दी उन्होंने उसे साफ कर दिया फिर सोने के दो कंगन चेयर अंगूठी दी उन्होंने जेवर प्लास्टिक के थैले में बांधकर वापस दे दिया और कहा इस 10 मिनट बाद खोलिएगा साफ हो जाएगा फिर वह दोनों चले गए 10 मिनट बाद प्लास्टिक की थैली खोलने पर उसने जेवर के वजह कांच की चूड़ियां मिली वह देखकर पीड़िता अवाक रह गई सूत्रों के अनुसार प्रतिष्ठान व्यवसाय की पत्नी बताई जा रही है अलका थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है अंतर बाजार का है पीड़ित के यहां से दो लोग आए और खुद को उजाला कंपनी के तरफ से आए हैं बताया और सोना चांदी साफ करने का हमारे पास केमिकल है सफाई के नाम पर ज्वेलरी लेकर फरार हो गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है जल्द ही दोनों पुलिस के गिरफ्त में होंगे।




