नमक से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर सो रहे हैं लोगों के घर में घुसा

183

अहरौरा में हुआ बड़ा हादसा,

 

तीन लोगों की हुई मौत, दो लोगों को रेफर किया गया ट्रामा सेंटर।

 

 

अहरौरा/मिर्जापुर।

जिला मिर्जापुर अहरौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुदारन चौराहे के पास नमक लदी ट्रक ने घर में सोए हुए लोगों को कुचला ।

खबर विस्तार से,

नमक लदी ट्रक जो नरायनपुर से अहरौरा के लिए जा रही थी भोर में 2:30 से 3:00 बजे के बीच में कुदारन चौराहे (नहर) से 50 मीटर पहले आगे की टायर फट जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर राजा राजभर और पड़ोसी शर्मा जी के घर में घुस जाती है। घर में सोए हुए व्यक्तियों को कुचल देती है। और दीवाल व छत गिर जाने से कुछ लोग घायल हो जाते हैं इस घटना में मौके पर हीं तीन लोगों की मौत हो जाती है और दो लोगों सी०एस०सी० चेचरी मोड, चुनार भेज दिया जाता है। परंतु वहां पर चिकित्सकों ने तुरंत ट्रामा सेंटर बी०एच०यू० रीफर कर दिया। जहां पर उन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

वहीं पर घटना स्थल पर थाना अहरौरा व थाना अदलहाट पहुंचकर मृतक व्यक्तियों के कुचेले हुए व्यक्तियों के शव को एवं शव के अवशेषों को समेट कर प्रातः 5:00 बजे से पहले ही थाना अहरौरा ने कब्जे में ले लिया और पी.एम. हाउस भेजने के लिए अग्रिम कार्यवाही में जुट गए और घायल लोगों को ट्रामा सेंटर बी० एच० यू० रेफर कर दिया गया । तत्पश्चात मृतक परिवार के कुछ सदस्यों एवं गांव क्षेत्र के सैकड़ो पब्लिक मिलकर हंगामा करने लगे इसी बीच पुलिस प्रशासन एवं उपस्थित भीड़ के साथ भारी नोक झोक बतरस के साथ-साथ पथराव भी हुआ जिसमें पुलिस प्रशासन की वैन चूर-चूर हो गई आगे आपको बता दें कि थाना प्रभारी अहरौरा के लाख समझाने से भी पब्लिक शांत नहीं हुई और तुरंत पब्लिक मृतक परिवार अथवा पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे नरायनपुर से शक्ति नगर मार्ग को अहरौरा क्षेत्र के कुदारन नहर से 50 मीटर पहले घटनास्थल के पास ही दोनों तरफ रास्ते पर चक्का जाम कर दिए।

वहींपर कुछ देर बाद चुनार सी० ओ०, एस० पी० ऑपरेशन तथा चुनार एस० डी० एम० ने पहुंच कर मृतक परिवार को समझा बुझा कर जाम को घुलवाया और पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहयोग राशि एवं अन्य सहयोग राशि देने का भरोसा दिलाया। वहीं पर ऑपरेशनल एस०पी० पीड़ित परिवार को सहयोग राशि दिलाने का भरोसा दिलाते हुए समझा बूझकर जाम को घुलवाया। और पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि हमारे पुलिस कर्मियों के तरफ से कोई लाठी चार्ज न हुई और ना हीं किसी को प्रताड़ित किया गया और ट्रक ड्राइवर को अरेस्ट कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

जब पत्रकारों ने पूछा कि पब्लिक पथराव कर रही थी तो किसी पुलिसकर्मी को चोट या कोई जान माल की हानि हुई है या नहीं तो उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन वैन क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे थाने अहरौरा पर पहुंचाया गया। इस घटनास्थल पर प्रातः 5:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक नरायनपुर से शक्ति नगर मार्ग पर कुदारन में सड़क को ईद, पत्थर, एवं बोल्डर से जाम कर दिया गया था परंतु पीड़ित परिवार एवं गांव क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों व प्रधान गानों के साथ वार्तालाप करने के बाद एस०पी० ऑपरेशन, एस०डी०एम० चुनार, सी०ओ० चुनार ने अन्य पुलिस बल के साथ उपस्थित होकर शांति व्यवस्था बनाकर यातायात को प्रारंभ करवाया।