जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का औचक निरीक्षण

58

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज

 

वैशाली जिला अंतर्गत इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, अस्तिपुर प्रखंड हाजीपुर तथा राम विदेशी सिंह महाविद्यालय, घटारो, प्रखंड लालगंज, वैशाली का औचक निरीक्षण किया गया।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा दिनांक 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं, कक्षों, सीसीटीवी निगरानी, अनुशासन एवं सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए तथा आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया। साथ ही केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।