उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली ने किया लोक सेवा केन्द्र ग्रामीण का औचक निरीक्षण

95

 

सिंगरौली 21 जनवरी सिटी टू विलेज न्यूज

उपखंड अधिकारी सिंगरौली श्री सुरेश जाधव के द्वारा लोक सेवा केंद्र बैढ़न (ग्रामीण ) का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान आवेदको से संवाद कर समस्याओ के संबंध में जानकारी ली गई आवेदको के द्वारा लोक सेवा केन्द्र में निर्धारित शुल्क ही लिया जा रहा है किसी भी प्रकार की समस्या नही है। वही लोक सेवा केन्द्र में विभिन्न आवेदनो के लिए निर्धारित शुल्क को फ्लेक्स पर प्रदर्शित किया जाना भी पाया गया । निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी द्वारा लोक सेवा केन्द्र में साफ सफाई कराने तथा शौचालय के गेट मरम्मत करने के निदेश दिए गए । निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार वृत शासन भी उपस्थित रहे।