सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का सख्त अभियान नया यातायात प्रभारी पहली बाल में सिक्स रन

358

 

100 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म सहित अन्य उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई

 

सिंगरौली । सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 से अधिक वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

 

पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक रोशनी केसरवानी ने किया। यातायात पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की।

 

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, वाहनों में नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म का उपयोग करने तथा बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट संचालित वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों को भी नियमों के पालन की समझाइश दी गई।

 

यातायात पुलिस के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, यातायात अनुशासन को मजबूत करना और वाहन चालकों में सुरक्षित यातायात की भावना विकसित करना है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार शहर एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार चेकिंग एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।

 

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखने को कहा गया है।