सिंगरौली 19 सितम्बर राज्य आनंद संस्थान म.प्र.शासन आनंद विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय परिचय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार सिंगरौली में किया गया। कार्यशाला का आयोजन मुख्य अतिथि विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, शासी निकाय सदस्य कृष्णकांत चतुर्वेदी, मुख्य् कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली गजेन्द्र सिंह नागेश, संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक, मार्गदर्शन में आयोजित किया।
कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर किया गया । इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत जिला संपर्क व्यक्ति श्री राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा किया गया एवं अल्पविराम के बारे में परिचय कराया गया । प्रथम सत्र में अजीत महतो ने कहा प्रतिस्पर्धा के इस युग में आम आदमी का आनंद कहीं खो गया है, उस खोए हुए आनंद को जीवन प्रबंधन के द्वारा पुनः लाया जा सकता है । विश्वास और आनंद की लौ से व्यक्ति अपने जीवन को प्रकाशित कर सकता है। कार्यक्रम आनंद कैसे प्राप्तं करें जीवन प्रबंधन के बारे में परिचय कराया एवं मानसिक तनाव को दूर करने के बारे में बताया गया । कार्यशाला में कल्पना टाडिया मास्टर ट्रेनर्स आनंद विभाग द्वारा आनंद एवं अल्पविराम के बारे प्रतिभागियों के समक्ष विस्तृत से परिचय कराया गया । प्रतिभागियों को सत्र के बीच में आनंद को महसूस कराया गया एवं फिडबैक लिया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुयें मुख्य अतिथि विधायक सिंगरौली द्वारा कार्यशाला में उपस्थित पंचायत सचिव, प्रवेक्षक महिला बाल विकास, राजस्व विभाग पटवारियों को आनंद के बारे में कहा स्वयं आनंदित रहे, दुसरे को भी आनंदित करें । क राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर्स अजीत महतो, राजकुमार जायसवाल, कल्पना टाडिया, जिला संपर्क व्यक्ति राज्य आनंद संस्थान राजकुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहें ।





