बाबा भूतेश्वर दरबार में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरी का हुआ आगमन भक्तों में खुशी का माहौल

680

बाबा भूतेश्वर दरबार में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरी का हुआ आगमन भक्तों में खुशी का माहौल

रविवार को बाबा भूतेश्वर दरबार में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरी(निरंजनी अखाड़ा) के आगमन से सनातन धर्म प्रेमियों के लिए बड़े ही सौभाग्य का दिन रहा। महामंडलेश्वर के आने की खबर मिलते ही भक्तों का जमावड़ा बाबा भूतेश्वर दरबार में लग गया ।जहां बाबा भूतेश्वर दरबार के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भक्तों ने साध्वी सरिता गिरी का खूब जोरदार जय श्री राम के उद्घोष के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया ।पत्रकारों से बात चित में साध्वी सरिता गिरी ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार के कड़ी में आज ओबरा के बाबा भूतेश्वर दरबार में पहुंचने पर भक्तों द्वारा जो स्वागत किया गया है उससे मैं सभी भक्तों की आभारी हूं।मैं समय समय पर सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए यात्राएं करती हूं।मेरा प्रयास यही रहता है कि सभी हिंदू भाइयों को एक कर जात पात का भेद मिटाकर अपने को सनातनी समझने की जरूरत है ।क्योंकि हिंदू में तो बहुत जातियां होती है पर सनातन में कोई जात पात का भेद भाव नहीं है सभी सनातनी एक है ।हम सब को मिलकर संगठित रहकर अपने धर्म और कर्म के प्रति समर्पित रहना होगा ।तभी हम अखंड भारत का निर्माण कर सकते है ।इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ नगर इकाई ओबरा के अध्यक्ष सर्वेश धर दुबे,ओम प्रकाश सिंह ,विनोद तिवारी,बाबूलाल ,शिशिर शर्मा,पुष्पा दुबे के साथ कई भक्त मौजूद रहे ।