सेक्टर नंबर 9 में रामलीला का हुआ शुभारंभ

101

सेक्टर नंबर 9 में रामलीला का हुआ शुभारंभ

रविवार को विगत कई वर्षों से हो रहे रामलीला का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ओबरा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ई .आरके अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा की रामलीला से हमें सुखद जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। लोगों में धर्म के प्रति आस्था जागृत होती है। धर्म करने से रोकती है। हम सभी को भगवान राम के आदर्शों पर चलना चाहिए जिससे समाज में समानता का भाव बना रहे । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ई.सोमनाथ मिश्रा, ई .दिवाकर स्वरूप, ई .एसके सिंघल कार्यक्रम के अध्यक्ष ई.एके राय , नरसिंह त्रिपाठी, श्रीकांत गुप्ता, राजेश यादव, मनोज कुमार वर्मा, धुरंधर शर्मा, अरुण राय, रमेश सिंह यादव ( जल पुरुष), वार्ड नंबर 18 सभासद प्रतिनिधि विकास सिंह,नंद लाल पांडेय, अखिलेश जिज्ञासु, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु यादव के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ई.अभिषेक यादव ने किया।