वैशाली जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया शब-ए-बारात का त्योहार

36

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज

 

वैशाली जिले में मंगलवार की रात्रि से शब-ए-बारात का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश पर सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण कब्रिस्तानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

मालूम हो कि शब-ए-बारात का त्योहार दिनांक 03 एवं 04.02.2026 (चाँद के अनुसार) को मनाया गया। मंगलवार के सुबह से कब्रिस्तानों की साफ-सफाई की गई। इस पर्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कब्रिस्तान/ मजार/ दरगाह, ईमामबाड़ा पर जाकर फातिहा पढ़ा गया। शब-ए-बारात की रात्रि में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कब्रगाह में दीपक जलाते हुए अपने पूर्वजों को याद किया गया। इस अवसर पर रोजा भी रखा गया। साथ ही अन्य दिनों की अपेक्षा मस्जिदों में काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर नमाज भी अदा किए। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा  विधि-व्यवस्था, शान्ति व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण हेतु दंडाधिकारी/ सूचना संग्रहण पर्यवेक्षक पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी ‌

इस दौरान विधि-व्यवस्था एवं शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचल अधिकारी / सभी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, सभी थानाध्यक्ष, सभी प्रभारी पदाधिकारीयों द्वारा

दिनांक-03.02.2026 एवं 04.02.2026 को शब-ए-बारात पर्व के अवसर पर भ्रमणशील रह कर विधि-व्यवस्था एवं शान्ति-व्यवस्था संधारण किया गया। वैशाली जिले में शब-ए-बारात का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। कहीं पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।