जिला सिंगरौली। सरई पुलिस ने 3 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ जमगड़ी तिराहा से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। यह कारवाही सरई थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह भदौरिया ने की है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति गांजा लेकर जमगड़ी की तरफ जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल एक पुलिस टीम रवाना किया। जहां मौके पर पहुंची टीम ने जमगड़ी तिराहा से आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में अपना नाम उमेश कुमार शाह पिता रामचरित शाह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खम्हरिया का होना बताया। तलाशी के दौरान गमछा में बंधी 3 पैकेटों में कुल 3 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 30000 रुपए का बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है। जहां न्यायालय से जेल भेज दिया गया। कारवाही में उनि सूरज सिंह, लालमणि साकेत, प्रआर अनुराग मिश्रा, लक्ष्मी कांत साहू, राम निरंजन वैश्य, हरिभजन सिंह, आर. रिंकू धाकड, शिवम पाटकर, कपिल बंसल व तेजभान सिंह की भूमिका रही।





