गुरु पूर्णिमा के दिन शत्तेसगढ़ आश्रम में भक्तों की लगी भारी भीड़।

7

गुरु पूर्णिमा के दिन शत्तेसगढ़ आश्रम में भक्तों की लगी भारी भीड़।

 

परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु आशिर्वाद लेने पहुंचे।

 

 

स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम में उमड़ी भारी भक्तों के भीड़।

 

 

शत्तेसगढ स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में लाखों भक्त लगाए श्रद्धा की डुबकी।

 

 

 

मिर्जापुर। हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी शत्तेसगढ़ परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम में लाखों श्रद्धालु बाबा के शिष्य श्रद्धा की डुबकी अथवा गुरु से आशीर्वाद लेने पहुंचे।

सुरक्षा की दृष्टि से शासन प्रशासन की व्यवस्था नजर आई यहां तक कि बैरिकेडिंग के साथ-साथ प्रत्येक 200 मी. दूरी पर पुलिसकर्मी मौजूद होकर सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे और भक्तों को सही दिशा निर्देशित करते हुए बाबा के दरबार में भेजने का काम कर रहे थे वही बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर वापस आने वाले श्रद्धालुओं को सही मार्ग बात कर समय से घर पहुंचने को कह रहे थे। दिनांक 27 जुलाई से लेकर शिष्यों का तादात आश्रम में दिखाई देने लगा और 28 जुलाई को शाम तक लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के आंगन में बाबा का चरण स्पर्श करने पहुंच गए थे और लाखों भक्त बाबा का आशीर्वाद लेकर रात में और सुबह 8:00 बजे तक वापस लौट गए थे आज दिनांक 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कई लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और बाबा का दर्शन किये तत्पश्चात आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करते हुए अपने-अपने गृहस्थ आश्रम की ओर लौट रहे हैं अर्थात भक्तों का आना-जाना लगातार दिखाई दे रहा है, अभी आज शाम तक बाबा के आश्रम में भक्तों की भारी भरकम भीड़ रहेगी और कल सुबह तक बाबा का आशीर्वाद लेकर हीं भक्तगण वापस घर जाएंगे।

यहां का मानना है कि पीढ़ी दर पीढ़ी बाबा के दरबार में शिष्य बाबा का आशीर्वाद लेने आते हैं और अपनी मनोकामना बाबा के चरणों में समर्पित कर जाते हैं और उन्हीं के मार्गदर्शन पर काम करते हैं और लक्ष्य प्राप्ति होने के बाद तुरंत फिर बाबा से मिलने और दर्शन करने आते हैं बड़ा हीं श्रद्धा यहां के आश्रम से भक्तों का लगा है।

एक प्रकार से गुरु पूर्णिमा के दिन क्षेत्रीय मेला के रूप में भी मनाया जाता है जिसमें हजारों श्रद्धालुओं को रोजगार का भी सुविधा मिल जाती है यहां पर विभिन्न प्रकार की दुकानें नाश्ता, खिलौने, घरेलू सामान, प्रसाद, माला, नारियल, मिठाइयां, तरह-तरह की पुस्तकें, एवं अन्य प्रकार की दुकानें लगाकर भक्तों की सेवा करते हैं, और तीन दिन में कुछ धन कम कर घर परिवार के काम में ले लेते हैं।

इस मेले में शांति व्यवस्था बनाने के लिए जनपद स्तर से प्रशासन मौजूद होकर अच्छी व्यवस्था कायम रखने की पूरी कोशिश करते हैं। वहीं पर बता दें कि स्वयं जिलाधिकारी निरीक्षण करने आए थे और विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए अच्छी तरह से चुस्त एवं दुरुस्त शासन व्यवस्था देने का निर्देश दिए और वह आज देखने को भी मिला । शासन व्यवस्था में स्वयं पुलिस बल के साथ उच्च अधिकारी, चुनार एसडीएम, चुनार सी ओ, थाना अध्यक्ष चुनार, पड़री, अहरौरा, अदलहाट शत्तेसगढ़ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

आज शाम 5:00 बजे तक कई लाख श्रद्धालुओं ने आश्रम में आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किये।