सिंगरौली 21 सितम्बर कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार“ थीम पर आधारित आठवें राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना देवसर अंतर्गत मंगल भवन बरगवां में पोषण प्रदर्शनी , अपार एवं आभा आईडी के संबंध में संवेदीकरण कार्यक्रम एवं गर्भवती , धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य जांच तथा सुपोषण सेम मैम बच्चों के चिन्हांकन के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार की गई पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया । इसके साथ ही आंगनबाड़ी केद्रों में दर्ज समस्त महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कराए जाने हेतु प्रेषित किए जाने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज सेम मेम बच्चों का चिन्ह्यांकन एवं उन बच्चों को आवश्यकता अनुसार सामुदायिक सहयोग से एवं गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को एन आई सी में भर्ती कराकर सामान्य श्रेणी में ले जाने हेतु जानकारी दी गई । गर्भवती महिलाओं हेतु संचालित स्नेह आशीष अभियान के संबंध में भी सभी हितग्राहियों को जानकारी दी गई।आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता , परियोजना अधिकारी देवसर श्री राजेंद्र प्रताप सिंह पर्यवेक्षक बरगवां एवं डीसीए श्रीमती स्वाति मिश्रा सहित बरगवां, ओड़गड़ी एवं तिनगुडी सेक्टर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, हितग्राही भी उपस्थित रहे।





