अमलोरी मे एक सड़क हादसे से बचें बाल बाल कोल परिवहन द्वारा

154

 

 

प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन मिश्रा के नाम पर सड़क जाम कराने का आरोप, अमलोरी हादसे के बाद 4 घंटे तक थमा आवागमन

 

सिंगरौली। अमलोरी क्षेत्र में कलिंगा कमर्शियल के पीसी ऑपरेटर अनिल कुमार यादव शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय महुआ मोड़ के पास एक कोयला ट्रेलर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूत्रों के अनुसार, प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन मिश्रा के निर्देश पर सड़क जाम कराया गया, जिससे लगभग 4 घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। जाम के कारण आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद लोगों के बीच जाम को लेकर काफी देर तक बहस भी हुई। इस बीच सूत्रों का दावा है कि पूरे मामले को लेकर नवानगर पुलिस नवीन मिश्रा की भूमिका की जांच कर रही है और यदि सड़क जाम कराने में उनकी संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इधर, हादसे के बाद लोगों ने ट्रेलर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।