सिंगरौली जिले में नायडू पुत्र बैग बस्ती में सक्रिय

27

सिंगरौली जिले में नायडू पुत्र बैग बस्ती में सक्रिय

 

जिला सिंगरौली। ऊर्जाधानी सिंगरौली में एक बार फिर कोयला तस्करी से जुड़े पुराने नाम की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, पूर्वांचल का पूर्व में चर्चित कोयला तस्कर नायडू पुत्र उतरा एक बार फिर इलाके में सक्रिय होने की चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि जयंत क्षेत्र के बैगा बस्ती इलाके में उसकी गतिविधियों को लेकर स्थानीय स्तर पर हलचल बढ़ी हुई है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

इधर, चर्चा यह भी है कि संबंधित व्यक्ति की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस पहले से सक्रिय है। ऐसे में उसके सिंगरौली में संभावित मौजूदगी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह जानकारी सही है, तो क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

वहीं, सिंगरौली पुलिस की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।