सीसीटीवी के बावजूद प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अवैध वेंडरों का बोलबाला!

20

सीसीटीवी के बावजूद प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अवैध वेंडरों का बोलबाला!

 

प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर इन दिनों हालात चिंताजनक हैं। स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में प्राइवेट वेंडर खुलेआम चाय, समोसे और पानी बेच रहे हैं। बिना लाइसेंस के खुलेआम कारोबार यात्रियों की सेहत और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ अधिकृत वेंडरों के अधिकारों का उल्लंघन

 

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि—

 

स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद भी इन अवैध वेंडरों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही! क्या अधिकारियों को यह सब दिखाई नहीं दे रहा? अगर दिख रहा है, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?यात्रियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक खामोश बैठा है। रेलवे प्रशासन से मांग है कि तुरंत जांच कर अवैध वेंडरों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।