हत्याकांड के आरोपी को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

85

 हत्याकांड के आरोपी को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

 

 

जिला सिंगरौली – जिले के नवानगर थाना क्षेत्र से एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। CISF जवान सतीशचंद्र भारती की हत्या के मामले में पुलिस रिमांड (PR) में बंद आरोपी रामअवतार गोड की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी को थाने लाया गया था, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान अटैक आने से उसकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल नवानगर थाना पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। मृतक आरोपी की पहचान रामअवतार गोड निवासी शारदापुर, थाना चलगली, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।

 

बताया जा रहा है कि आरोपी PR रूम में बंद था और तबीयत बिगड़ने के बाद हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटियल जांच कराई जाएगी, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।