प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी का लिया जायजा

32

 

सिंगरौली, 22 मई / सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस का आयोजन 23 मई से 25 मई तक आयोजित होगा। उक्त आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को मद्देनजर रखते हुए महोत्सव में की जाने वाली तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके मंत्री मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग एवं राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह द्वारा निर्धारित कार्यक्रम स्थल चून कुमारी स्टेडियम एवं हेलीपैड स्थल तथा उमंग भवन एनटीपीस का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर से चर्चा कर कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले आयोजनों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की । साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री शियाज के.एम. से चर्चा कर कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डे, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक श्री शियाज के.एम. भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, पूर्व विधायक सुभाष बर्मा, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष दिलीप शाह, अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान,आदि उपस्थित रहे।