नाग पंचमी के अवसर पर गौड़ महासभा का आयोजन किया गया
संवाददाता जमुना राम रजक की रिपोर्ट
सिंगरौली जिला के ग्राम पंचायत बड़गड़ में आज दिनांक 17 / 8 / 2026 को नागपंचमी के अवसर पर पूजा पाठ कर गोंड समाज महासभा के द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें पेसा एक्ट पर चर्चा की गई और जल, जंगल, जमीन बचाने के साथसाथ बच्चों की पढ़ाई एवं पर्यावरण के संरक्षण पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि तिलक धारी सिंह मरावी जयकरण सिंह, राम सिंह, मनोहर सिंह आयाम, शिव मंगल सिंह मरावी, राम सरन, देवशरन, आदि उपस्थित रहे।





