मिर्जापुर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चैम्पियन बना गंगा क्षेत्र का टीम

23

 

मीरजापुर। जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर -19 बालक वर्ग का आयोजन जय ज्योति इंटर कॉलेज सीमेंट फैक्ट्री चुनार में हुआ, जिसमे मिर्जापुर जनपद की तीन क्षेत्रों गंगा क्षेत्र, नगर क्षेत्र और राजगढ़ क्षेत्र ने प्रतिभाग किया l पहला मुक़ाबला गंगा क्षेत्र और नगर क्षेत्र के बीच खेला गया, जिसमे गंगा क्षेत्र ने नगर को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल मुक़ाबले में राजगढ़ को हराकर गंगा क्षेत्र चैंपियन बनी l गंगा क्षेत्र की टीम में जनता जनार्दन इंटर कालेज भुड़कुड़ा, जय ज्योति इंटर कॉलेज और मॉडल इंटर कॉलेज के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया l टीम कोंच डॉ मोहम्मद गुलाम साबिर शारीरिक शिक्षक जनता जनार्दन इंटर कॉलेज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और टीम को विजयी बनाया l इस अवसर पर विजेता एव उपविजेता खिलाड़ियों को पुरूष्कृत जय ज्योति के प्रधानाचार्य अमरनाथ तिवारी ने किया l इस अवसर पर मंडलीय सचिव राजवन सिंह, संजय सिंह प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज कूबा बरगवा, शैलेंद्र कुमार भारती, जितेंद्र सिंह, कमल कुमार सिंह आदि अनेक शिक्षक मौजूद रहे l प्रतियोगिता का संचालन रुपेश कुमार सिंह शारीरिक शिक्षक जय ज्योति इंटर कॉलेज ने किया ।