कैलहट बाजार से एक साथ चार युवतियां हुई गायब, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच में जुटी पुलिस।
एक ही गांव की चार युवतियां कैलहट बाजार से हुई लापता।
कैलहट/मिर्जापुर। एक हीं गांव की चार युवतियां काला बाजार से लापता होने की खबर प्रकाश में आया है। दिनांक 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को लगभग दोपहर 12:00 से हीं एक ही गांव की चार युवतियां एक साथ कैलहट बाजार निकली थी तलाश जारी है जब देर शाम तक वापस घर नहीं आने पर घर के परिजनों ने खोजबीन की प्रक्रिया और तेजी से शुरू की। कानों कान खबर से पूरे गांव क्षेत्र में चारों युवतियों को एक साथ गायब होने से कोहराम मच गया। थाना चुनार अंतर्गत जलालपुर माफी की रहने वाली चार युवतियां एक साथ कैलहट बाजार से हुई गायब। जिसको देखते हुए क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई है आखिरकार देर शाम तक युवतियां अपने घर वापस नहीं लौटी तो घर के परिजनों द्वारा तलाश जारी हुआ परंतु चारों युवतियों में किसी का पता नहीं लगने पर दोस्तों मित्रों रिश्तेदारों के यहां फोन किया गया तब भी कोई पता नहीं चला आनन – फानन में इसकी सूचना चुनार थाने पर दी गई वहीं पर तहरीर प्राप्त कर चुनार पुलिस टीम अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस टीम ने कैलहट बाजार के आसपास के गांव एवं कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तलाश करने में जुट गई है इसी क्रम में कुछ सुराग मालूम हुआ है कि मुगलसराय स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की नजर में देखी गई। चुनार से लापता चार युवतियों के मुंबई जाने की CCTV फुटेज से हुई पुष्टि। आपको बता दें कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 12142 पकड़कर मुंबई रवाना हुईं चारों युवतियां। 10 नवंबर को घर से निकली युवतियां अशिखा (18), प्रतिमा (18), शबनम (18) और संजना (20) अब मुंबई पहुंच चुकी हैं। वहीं पर परिजनों के सूचना पर चुनार पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी।

CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले में आया नया मोड़, अब मुंबई में चारों की तलाश और आगे की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस टीम। वहीं पर परिजनों एवं पुलिस टीम द्वारा सभी सम्मानित जनमानसों से अपील किया है कि यदि किसी को चारों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले अथवा किसी भी परिस्थिति में में ये चारों युवतियां दिखाई दें तो तुरंत चुनार थाना या अपने नजदीकी थाने पर सूचना अवश्य दें अथवा नीचे दिए गए नंबर पर अवश्य संपर्क कर सूचना देने की कृपा करें। मो० नं० – 9454404005, 9455205000, 9919146281
चार युवतियों की तलाश में मदद करें, सूचना साझा करें!






