महोत्सव प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

124

स्टेट हेड, रामसेवक सैनी की खास रिपोर्ट

 

 

 

मिर्जापुर ,जमालपुर विकासखंड अंतर्गत स्थित बाजार में श्याम उत्सव वाटिका में पूर्वांचल साहू समाज समिति पंजी उ०प्र० द्वारा 12 अक्टूबर दिन रविवार आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महोत्सव स्नेह मिलन व सम्मान समारोह के प्रचार प्रसार वाहन को महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री स्वामी कृपानंद महराज जी ने आज दिनांक 19/09/2025 को दोपहर 12 बजे दिन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। व साथ में उक्त कार्यक्रम के संदर्भ में चर्चा हुई।

कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर बैठक कर रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार गुप्ता युवा उत्तर प्रदेश प्रभारी पूर्वांचल साहू समाज समिति ने किया। उक्त बैठक की अध्यक्षता रामनरेश गुप्ता पूर्व प्रधान परोरवां रहे। इस मौके पर रतन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, भोला गुप्ता, दिनेश गुप्ता , संतोष गुप्ता, रविशरण गुप्ता, विनय गुप्ता, नन्दलाल गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, राजनारायन कैमी, रविशंकर गुप्ता, नीरज गुप्ता, विकास गुप्ता, विमल गुप्ता, शिवा जी, लालब्रत गुप्ता, सदानंद , गोवर्धन गुप्ता, गोपालदास गुप्ता, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।