सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद चेकिंग से परेशान ई-रिक्शा चालक, नियमों की स्पष्ट जानकारी की मांग

55

 

 

सिटी टू विलेज समाचार पत्र सिंगरौली

 

सिंगरौली। जिले में ई-रिक्शा संचालकों ने यातायात चेकिंग को लेकर अपनी समस्याएं सामने रखी हैं। चालकों का कहना है कि वाहन के आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बावजूद कई बार उन्हें रोककर जांच की जाती है, जिससे उन्हें समय और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।

 

ई-रिक्शा चालकों का आरोप है कि जब वे चेकिंग के दौरान कार्रवाई के नियम, रूट व्यवस्था या परमिट से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें RTO कार्यालय से जानकारी लेने की बात कही जाती है। चालकों का कहना है कि विभागों के बीच स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

चालकों का कहना है कि ई-रिक्शा उनकी रोजी-रोटी का साधन है। बार-बार की कार्रवाई, समय की बर्बादी और असमंजस की स्थिति से उनकी दैनिक आय प्रभावित हो रही है।

 

ई-रिक्शा संचालकों ने जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और यातायात विभाग से मांग की है कि:

 

– ई-रिक्शा संचालन से जुड़े सभी नियम स्पष्ट रूप से जारी किए जाएं।

– रूट परमिट एवं दस्तावेजों की स्थिति सार्वजनिक की जाए।

– चेकिंग के दौरान चालकों को नियमों की जानकारी भी दी जाए।

 

City to Village News का उद्देश्य जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाना और नियमों की सही जानकारी सामने लाना है।

 

सिटी टू विलेज न्यूज़

शहर से गांव तक — जनता की आवाज़