जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेला 20 जनवरी को

60

 

 सिंगरौली 16 जनवरी सिटी टू विलेज न्यूज

 

/जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से म.प्र. शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय “युवा संगम रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला“ जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं आई.टी.आई. सिंगरौली के संयुक्त रूप से 20 जनवरी दिन मंगलवार को सुबह 11.00 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सिंगरौली, पचौर (तेलाई) में आयोजित किया जा रहा है।

रोजगार मेले मे भाग लेने वाली कम्पनिया महान इनर्जेन लि. (अदानी पॉवर लि.), बंधौरा, सिंगरौली, जे. पी. पॉवर लि., निगरी, सिंगरौली, रिलायंस कोल माइंस, मुहेर, अमलोरी, सिंगरौली, रिलायंस सासन पॉवर लि., सासन, सिंगरौली, हिन्डाल्को इन्डस्ट्रीज लि., बरगवां, सिंगरौली,एस.आई.एस. सिक्योरिटी, सिंगरौली, त्रिमुला इन्डस्ट्रीज प्रा.लि., गोदवाली, गोरबी, सिंगरौली एवं अन्य कम्पनियों जिले के बेरोजगार युवक युवतियो को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा। रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियो की शैक्षिणक योग्याता 5वीं से 12 वीं,आई.टी.आई. डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक,बी.टेक, ग्रेजुएशन,पोस्ट ग्रेजुएशन,एवं अन्य तथा आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के मो. 07805-233248 पर सम्पर्क किया जा सकता है।