दिव्यांग छात्र महाबली जयसवाल को कलेक्टर ने दिलाई फुटबाल किट

82

 

फुटबाल किट पाकर दिव्यांग छात्र के चेहरे पर आई मुस्कान

 सिंगरौली 15 जनवरी सिटी टू विलेज न्यूज

/दिव्यांग छात्र महाबली जयसवाल निवासी रजमिलान फुटबाल खेल में काफी रूचि रखता है। छात्र फुटबाल का होनहार खिलाड़ी है किट के आभाव में उसे खेल में समस्या हो रही थी। छात्र के द्वारा कलेक्टर श्री गौरव बैनल से सम्पर्क कर इस आशय का आवेदन दिया कि मै गरीब छात्र हू एवं मेरे परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नही है। मुझे फुटबाल खेलने हेतु किट प्रदान कराये। जिस पर कलेक्टर ने छात्र का हौसला बढ़ाते हुयें कहा कि तुम मन लगाकर खेलो साथ ही अपनी पढ़ाई भी करो कलेक्टर ने तत्काल छात्र को फुटबाल किट मगाकर दिया। जिस पर छात्र ने कहा कि अब मै पूरी एकाग्रता से अपना खेल खेल सकूगा किट मिलते ही महाबली के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे उपस्थित रहे।