कोयला वाहन ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर ही मौत

452

 कोयला वाहन ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर ही मौत

 

 

 

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ोखर पेट्रोल टंकी के पास मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कोयला वाहन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुँची। जाम को स्थिति बनी हुई है

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोयला वाहन अत्यधिक तेज रफ्तार में था, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 

मृतकों की पहचान बलीराम साकेत (उम्र लगभग 40 वर्ष) और उनकी पत्नी सुनीता साकेत (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बड़ोखर निवासी बताए जा रहे हैं।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने, नियमित पुलिस गश्त और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

 

पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।