जमुना राम रजक कीखस रिपोर्ट
सिंगरौली। छठ पूजा के पावन अवसर पर सिटी टू विलेज समाचार पत्र की ओर से कर्सुआ राजा स्थित छठ घाट पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सिटी टू विलेज समाचार पत्र के संपादक राममिलन जायसवाल स्वयं छठ घाट पर पहुंचकर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।
इस नेक पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना और समाज में मानवता, सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
संपादक राममिलन जायसवाल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
सिटी टू विलेज समाचार पत्र सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।






