राजगढ़ में अधिक नामांकन करने वाले प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों को दिया गया प्रशस्ति पत्र। 

86

राजगढ़ में अधिक नामांकन करने वाले प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों को दिया गया प्रशस्ति पत्र। 

 

 

राजगढ़ में स्कूल चलो अभियान को विधायक रमाशंकर पटेल ने दिखाई हरी झंडी। 

 

 

 

राजगढ़/मिर्जापुर। जनपद के विकासखंड राजगढ़ अंतर्गत वर्तमान सत्र में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अधिक नामांकन करने वाले चयनित विद्यालयों बैरमपुर, समुदवां, बड़ागांव, लूसा, कुसुम्हीं, जौगढ़, डढ़िया, बिशनपुर, चंदनपुर इत्यादि के शिक्षकों को मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

आपको बता दें कि आज राजगढ़ ब्लाक में स्थित बरहमपुर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल शामिल हुए। वहीं पर विधायक रमाशंकर पटेल ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रथ को रवाना किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए हुए शिक्षक एवं गण छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अनेक जनमानस मौजूद रहे। शिक्षक गणों में गुड्डी देवी, कविता देवी, सत्य प्रकाश सिंह, बृजेश सिंह, शिवेंद्र सिंह, राहुल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, आलोक जौहरी एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।