चुनार। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने राजस्व एवं आपदा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराये गए

126

चुनार। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने राजस्व एवं आपदा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराये गए लाइफ जैकेट का तहसील सभागार में क्षेत्र के नाविकों को वितरण किया। वृहस्पतिवार को कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान एनडीआरएफ टीम संसाधन से युक्त होने के बाद भी कभी कभी जो काम नही कर पाते है वह काम संसाधन विहीन हमारे स्थानीय गोताखोर कर जाते हैं। उन्होंने एक घटना की चर्चा करते हुए कहा कि कई दिनों के प्रयास के बाद भी एनडीआरएफ की टीम असफल रही तब इसी नगर के एक गोताखोर ने डूबे व्यक्ति के शव को बाहर निकाला था उस समय मेरे मन में आया कि यदि इन स्थानीय गोताखोरों को कुछ संसाधन मुहैया करा दिया जाएं तो तमाम होने वाली घटनाओं को रोकने में कारगर साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा की गोताखोरों को पानी के अंदर रहने की एक समय सीमा होती जिसके समाधान के लिए आक्सीजन गैस कीट उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करूंगा। बताया गया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल नौ घाटों के 188 नाविकों को लाइफ जैकेट का वितरण किया गया।नाविकों ने विधायक से विगत वर्षो में बाढ के दौरान नाव संचालन के मजदूरी का भुगतान अब तक न होने की समस्या बताई जिस पर उन्होंने एसडीएम राजेश कुमार वर्मा से इस बारे में जानकारी ली तो उन्होनें बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान नही हो पाया है इस संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, तहसीलदार ईवेन्द्र सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष मंगरू साहनी, पूर्व सभासद ज्योतिप्रकाश सिंह एड0,विजय बहादुर सिंह, अभिलाष राय आदि प्रमुख मौजूद रहे।