ग्राम पंचायत परसोहर में खुदाई के दौरान मिट्टी धसने से हुए मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छाअनुदान से 2–2 लाख एवं घायलों को 50000 की सहायता राशि स्वीकृति
सिंगरौली 25 जनवरी ग्राम पंचायत परसोहर में मिट्टी की खुदाई के दौरान मिट्टी धसने से मृतकों को परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छाअनुदान से 2–2 लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की स्वीकृति तथा जिला प्रशासन द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से 2-2 लाख रुपयें की आर्थित सहायता प्रदाय की गई है, इस तरह से मृतकों के परिजनों को 4–4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदाय की गई है। इसकी के साथ घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छाअनुदान के माध्यम से 50000 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है ।




