सिंगरौली 19 दिसंबर / जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे द्वारा सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर 2025 के सम्बन्ध में दिनांक 19 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में सभी जनपद पंचायत के सीईओ जनपद पंचायत, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, जनपद स्तरीय मैदानी अमले को प्रशिक्षण एवं आवश्यक निर्देश दिए गए । उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का निवारण करना, जमीनी स्तर पर सेवा वितरण में सुधार करना, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए जागरूकता फैलाना है, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है और इसमें ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत जनसेवा पर जोर दिया जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ, कुशल और प्रभावी बनाए साथ ही सरकार और जनता के बीच प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाएं।





