जयंत चौकी क्षेत्र में जुआ-ताश का बड़ा खेल जारी, चोरी की घटनाओं से जुड़ने की आशंका

103

जयंत चौकी क्षेत्र में जुआ-ताश का बड़ा खेल जारी, चोरी की घटनाओं से जुड़ने की आशंका

 

 

 

जिला सिंगरौली। जयंत चौकी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों खुलेआम जुआ-ताश का बड़ा खेल संचालित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जयंत चौकी के पीछे महुआ वृक्ष के पास स्थित एनसीएल यूनियन कार्यालय क्षेत्र, नेहरू अस्पताल के पीछे स्थित एनसीएल क्वार्टर, विजय स्टेडियम के बगल के क्वार्टर तथा जयंत गोलाई बस्ती में देर रात तक जुआ-ताश का खेल जारी रहता है।

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यहां रोजाना बड़ी रकम का दांव लगाया जाता है, जिससे आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है। लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं का संबंध इन गतिविधियों से हो सकता है, क्योंकि बाहरी लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है।

 

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्थानों पर नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लग सके।

 

अब देखना होगा कि जयंत चौकी पुलिस इन शिकायतों पर कब तक कार्रवाई करती है।