सिंगरौली, 23 जनवरी सिटी टू विलेज न्यूज
/ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत देशभर में एक लाख ऋण प्रकरणों के वितरण एवं क्रेडिट कार्ड शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा केरल के तिरुवनंतपुरम से किया गया, जिसका सीधा प्रसारण नगर पालिक निगम सिंगरौली के परिषद हाल में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया।नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी उद्बोधन का लाभ उपस्थितजनों ने लिया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम सिंगरौली में पंजीकृत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं अन्य हितलाभ नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय द्वारा वितरित किए गए, जिसमें 20 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित कराए गए।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, नोडल अधिकारी डे–एनयूएलएम अक्षत उपाध्याय, सिटी मिशन मैनेजर कृष्ण पटेल, पवन मिश्रा, सहायक सामुदायिक संगठक श्री प्रवीण पटेल एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। नगर निगम अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।





