अदाणी फाउंडेशन ने रैला में पशुधन नस्ल सुधार कार्यक्रम का किया शुभारंभ

70

अदाणी फाउंडेशन ने रैला में पशुधन नस्ल सुधार कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 

 

 

गौ समृद्धि परियोजना’ से ग्रामीणों की आय बढ़ाने की पहल

 

 

 

सिंगरौली, 15 जुलाई 2026 : अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम पंचायत रैला में पशुधन नस्ल सुधार कार्यक्रम के कार्यालय का उद्घाटन एवं दूध कैन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य दुग्ध उत्पादक किसानों की आय बढ़ाना, स्थानीय पशुधन की नस्ल में सुधार करना तथा वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के तहत सिंगरौली जिले के बैढ़न विकासखंड के चयनित गांवों में पशुधन नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रैला, मलगा, बेतरिया, करसुआ, बंधौरा, खैराही, नगवा, चौरा, सुहिरा, अमिलिया सहित महान तापीय विद्युत परियोजना के 20 किलोमीटर दायरे के गांवों में यह सेवाएं उपलब्ध होंगी।

 

 

 

पशु सेवक नियमित रूप से गांवों का भ्रमण कर पशुपालकों को संतुलित पोषण, स्वच्छता, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, दवा, प्राथमिक उपचार एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान दुधारू पशुपालकों को दुग्ध संग्रहण एवं विपणन को सुदृढ़ बनाने के लिए दूध कैन भी वितरित किए गए। इस अवसर पर महान तापीय विद्युत परियोजना, बंधौरा के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस हेड अविनाश अपलवार, अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी तथा बायफ लाइवलीहुड्स, मध्य प्रदेश के प्रमुख संजीव काकरे एवं उनकी टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पशुपालक किसानों ने भाग लिया।

 

 

उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सरई तहसील के धिरौली और सुलियारी परियोजना क्षेत्र के आसपास स्थित 18 गांवों में ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए ‘गौ समृद्धि परियोजना’ संचालित की जा रही है। बायफ (भारतीय एग्रो इंडस्ट्रीज फाउंडेशन) के सहयोग से चल रही इस पहल के माध्यम से धिरौली के पशुधन विकास केंद्र में महिला पशुपालकों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जा रहा है। धिरौली, फाटपानी, भलया टोला, खनुआ खास, खनुआ नया, जत्था टोला, झलरी, आमडांड, अमरई खोह, बजौड़ी, सिरसवाह, मझौलीपाठ, बेलवार, बासी बेरदहा, जमगड़ी और डोंगरी जैसे गांवों की चार सौ महिला पशुपालक अब तक इस परियोजना से जुड़ चुकी हैं।

 

 

यह परियोजना महिला पशुपालकों को सशक्त बनाने, पशुपालन के कार्यों में उनकी दक्षता बढ़ाने और उनके आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद कर रही है। पशुपालकों को ज्यादा से ज्यादा मुनाफा दिलाने के लिए भविष्य में दुग्ध संग्रहण केन्द्र भी खोलने की योजना है। यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। अदाणी फाउंडेशन और बायफ लाइवलीहुड्स की इस पहल के लिए स्थानीय समुदाय की ओर से प्रशंसा और सहयोग जारी है।