प्रशिक्षक टीम के साथ ग्रीन गुरु जी ने किया पौध रोपण ।
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश स्काउट/गाइड के तत्वाधान में जनपद मीरजापुर के सौजन्य से शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा मीरज़ापुर में स्काउट/गाइड के पांच दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण का शुभारम्भ हुवा, पहले दिन शिवरार्थियों का एकत्रीकरण, ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना, झंडागीत, टोली का गठन व अन्य जानकारियां प्रदान किया गया। साथ हीं साथ 4101 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन, ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक, सचिव , अनिल कुमार सिंह, ग्रीन गुरु जी, प्रधानाचार्य, शान्ति निकेतन इण्टर, कॉलेज, पचोखरा, मीरजापुर , नमामि गंगे, जिला गंगा संरक्षण समिति, ब्रांड अम्बेस्डर तथा ध्वजारोहक स्वच्छता, नगरपालिका परिषद, मीरजापुर, जनपदीय समिति सदस्य, एक पेड़ मां के नाम 3.0″ बृक्षारोपण अभियान मीरजापुर द्वारा 01 जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 4101 वें दिन के क्रम में स्काउट,गाइड के प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन उदघाटन के अवसर पर चेरी के पौध का रोपण विद्यालय परिसर के गमले में कैंप संचालक व जिला संगठन कमिश्नर बाल करन यादव, प्रशिक्षक, नील रतन सिंह तथा दो स्काउट प्रशिक्षक तथा विद्यालय के शिक्षक सूर्य प्रताप पटेल के साथ व अनिल जैसल तथा प्रदीप सोनकर के सहयोग से ग्रीन गुरु जी ने किया।
इस अवसर पर ग्रीन गुरु जी ने बतलाया कि लगातार प्रति दिन पौध रोपण का उद्देश्य, हरा, भरा रहे धरा, लोगों मे पौध रोपण व संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है।






