किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की मासिक बैठक सम्पन्न ।21 सितंबर से कमाण्ड की खुलेगी सभी नहरें ।

26

किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की मासिक बैठक सम्पन्न ।21 सितंबर से कमाण्ड की खुलेगी सभी नहरें ।

अहरौरा/मीरजापुर।
किसान कल्याण समिति जर्गन कमांड की मासिक बैठक हुई संपन्न।
दिनांक 20 सितंबर 2026 दिन रविवार को अतरौली डाक बंगले पर दोपहर 12 बजे किसान कल्याण समिति जरगो कमांड की बैठक समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सर्वप्रथम अवगत कराया गया कि आज जरगो जलाशय का पंसाल 319:09 फीट है तो पश्चात कमाण्ड के सभी नहरों के भौतिक स्थिति की समीक्षा की गई और विभागीय अधिकारियों को वर्षात से टूटे-फूटे नहरों को तत्काल ठीक करने हेतु कहा गया साथ ही नगर खोलने के संदर्भ में सर्व सम्मत निर्णय हुआ कि कल दिनांक 21 सितम्बर 26 से कमाण्ड की सभी नहरों को खोल दिया जाएगा परंतु यदि इस बीच बरसात होती है तो तद्नुसार आवश्यकता के हिसाब से नहरों का संचालन किया जाएगा साथ ही नहर बंद करने के संबंध में अगली बैठक 20 अक्टूबर को निर्णय होगा। बैठक का संचालन महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्यारे लाल मौर्या, सरदार अजीत सिंह, गुलाब सिंह, त्रिभुवन सिंह, सेवाराम सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संदीप सिंह, कमलेश सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, राम चन्द्र सिंह, शिव शंकर पटेल, कमलेश सिंह, राम शकल मौर्या, राजेश सिंह, सर्वजीत सिह, सिद्ध नाथ सिंह, बाबू लाल, अवधेश कुमार, जमुना सिंह, मनोज सिंह, श्याम लाल मौर्या, राज कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।