सरई नगर परिषद (वार्ड 6)टाटा स्टोर से छोटकीड़ोल के बीच: सड़क निर्माण में ठेकेदार की मनमानी, वीडियो में खुली लीपापोती की पोल!

17

सरई नगर परिषद (वार्ड 6)टाटा स्टोर से छोटकीड़ोल के बीच: सड़क निर्माण में ठेकेदार की मनमानी, वीडियो में खुली लीपापोती की पोल!

 

सिंगरौली। सरई नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 में सड़क निर्माण के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का लाइव वीडियो सामने आया है। घटिया निर्माण के कारण पहली ही बारिश में उखड़ी सड़क को छिपाने के लिए ठेकेदार द्वारा अब गिट्टी-मिट्टी डालकर लीपापोती की जा रही है।

 

वार्डवासियों का आरोप है कि ठेकेदार अपनी मनमानी चलाकर जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रहा है, जिससे लोगों को उखड़ी सड़क और कीचड़ के कारण आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित जनता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस लापरवाह ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्ट सूची में किया जाए और वार्ड नंबर 6 में गुणवत्तापूर्ण सड़क का दोबारा निर्माण कराया जाए।