जे डी यू का उत्तर प्रदेश मिर्जापुर के कैलहट में आज होगा मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन।

9

जे डी यू का उत्तर प्रदेश मिर्जापुर के कैलहट में आज होगा मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन।

 

 

मिर्जापुर। जनता दल यूनाइटेड अब उत्तर प्रदेश में भी अपने पार्टी का विस्तार कर रहा है उत्तर प्रदेश के जमीन पर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए विंध्याचल मंडल में दिनांक 12 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से कैलहट बाजार स्थित राजहंस लान कैलहट मिर्जापुर में होगा मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन।

विंध्याचल मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण इस सम्मेलन में लेंगे हिस्सा। वहीं पर संजय सिंह पटेल प्रदेश महासचिव एवं विंध्याचल मंडल प्रभारी तथा मिर्जापुर जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह पटेल उर्फ गुड्डू पटेल ने बताया कि इस सम्मेलन के प्रमुख मुख्य अतिथि श्रवण कुमार नेता विधायक जे डी यू ग्रामीण विकास मंत्री सूचना व जनसंपर्क विभाग बिहार सरकार एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी होंगे शामिल। इस सम्मेलन में अनूप सिंह पटेल (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश),

संजय कुमार सिंह (प्रदेश महासचिव एवं प्रयागराज मंडल प्रभारी), अवधेश सिंह पटेल (प्रदेश महासचिव एवं वाराणसी मंडल प्रभारी) तथा संजय सिंह पटेल (प्रदेश महासचिव एवं विंध्याचल मंडल प्रभारी) होंगे शामिल।

इसकी जानकारी संजय सिंह पटेल मंडल प्रभारी विंध्याचल एवं प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश के द्वारा दिया गया।