मिर्जापुर में विशेष लोक अदालत 21, 22, 23 अगस्त को लंबित मामलों का होगा निपटारा।

68

मिर्जापुर में विशेष लोक अदालत 21, 22, 23 अगस्त को लंबित मामलों का होगा निपटारा।

 

 

 

मीरजापुर। मिर्जापुर में 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ‘समाधान समारोह 2026’ अभियान के तहत हो रहा है, जिसका उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का आपसी सुलह और समझौते के माध्यम से निपटारा करना है।मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर पूरे भारत में यह विशेष लोक अदालत अभियान चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य आमजन तक न्याय को सरल, सुलभ और सौहार्दपूर्ण तरीके से पहुंचाना तथा आपसी सहमति से विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण करना है।सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मिर्जापुर, आनंद कुमार II ने बताया कि जनपद न्यायाधीश श्री अनुपम कुमार के निर्देशन में न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से यह विशेष लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें ऐसे वाद जो सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं और जिनमें समझौते की संभावना है, उन्हें आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा।आनंद कुमार II ने स्पष्ट किया कि ‘समाधान समारोह 2026’ का उद्देश्य केवल वादों का निपटारा करना नहीं है, बल्कि पक्षकारों के आपसी संबंधों को बनाए रखते हुए उन्हें त्वरित, सस्ता और सरल न्याय उपलब्ध कराना भी है।इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को वर्षों तक न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी। इसमें भाग लेने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।