यू०पी० टीईटी परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थियों की तबीयत हुई खराब।
कछवां/मिर्जापुर।
उत्तर प्रदेश टेट परीक्षा के दौरान मिर्जापुर के कछवां में परीक्षा केंद्र श्री गांधी विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज में अचानक दो अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। आपको बता दें कि जौनपुर से परीक्षा देने आए एक 35 वर्षीय युवक को सीने में दर्द तथा एक 28 वर्षीय महिला को उल्टी और कमजोरी होने लगा। सूचना मिलने पर कछवां सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर सी बी पटेल एवं डॉ श्वेता के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम मोके पर पहुंचकर दोनों अभ्यर्थियों का पल्स और बीपी जांच कर प्राथमिक उपचार किया और दवा दिया।
वहीं पर आपको बता दें कि श्री गांधी विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्या अमित देवी ने बताया कि उपचार के बाद दोनों अभ्यर्थियों की हालत टी सामान्य हो गई है, उन्होंने यह भी कहा कि जौनपुर से परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए घर से निकले होंगे तो भूखे पेट ही निकले होंगे और लंबी दूरी तय कर करने के कारण तबीयत में गड़बड़ी होने की आशंका है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों अभ्यर्थियों ने पुनः परीक्षा में बैठे।




