समाजवादी पार्टी मिर्जापुर द्वारा “हल्ला बोल” कार्यक्रम हुआ संपन्न।

109

समाजवादी पार्टी मिर्जापुर द्वारा “हल्ला बोल” कार्यक्रम हुआ संपन्न।

 

 

जिला मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के आह्वान पर महिला उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, हत्या, महंगाई, पेपर लीक, खराब कानून व्यवस्था, खाद की समस्या तथा डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में समाजवादी पार्टी मिर्जापुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित “हल्ला बोल” कार्यक्रम में शामिल होकर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की गई।

 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।