बरगवां तहसीलदार ने एक बहुतबड़ी कामयाबी हासिल किया  अवैध गिट्टी एवं पीसी मशीन

79

 

बरगवां तहसीलदार ने एक बहुतबड़ी कामयाबी हासिल किया  अवैध गिट्टी एवं पीसी मशीन

सिटी टू विलेज समाचार पत्र 

 

सिंगरौली जिले के बरगवां तहसीलदार ने हाईवा और पीसी मशीन की जब्त,टीएचडीसी कम्पनी के रेलवे साइडिंग ले जाई जा रही थी मिट्टी बरगवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पचौर में शासकीय तालाब से हो रहे अवैध मिट्टी खनन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्यवाही करते हुए खनन कार्य में लगी हाईवा गाड़ियों और पीसी मशीन को जब्त कर लिया। पचौर स्थित शासकीय तालाब से पीसी मशीन के माध्यम से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही थी। निकाली गई मिट्टी को टीएचडीसी परियोजना से जुड़ी सिमकोन कंपनी द्वारा देवरा स्थित निजी रेलवे साइडिंग में डंप कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर दबिश देकर कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान अधिकारियों ने पाया कि तालाब की खुदाई कर मिट्टी का परिवहन किया जा रहा था, जिससे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ तालाब की जल संग्रहण क्षमता भी प्रभावित हो रही थी। प्रशासन ने मौके पर मौजूद मशीन और वाहनों को जब्त की है। तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी ने स्पष्ट कहा कि शासकीय भूमि, तालाब और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं ग्रामीणों ने कार्यवाही का स्वागत करते हुए कहा कि तालाबों और शासकीय भूमि को बचाने के लिए ऐसे कदम बेहद जरूरी हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं होती तो तालाब को भारी क्षति पहुंच सकती थी। फिलहाल राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध खनिज अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी।