औद्योगिक विकास के साथ हरियाली भी जरूरी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

59

ऊर्जा नगरी में हरियाली का संदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली में किया पौधारोप

सिंगरौली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री का प्रकृति प्रेम, किया पौधारोपण

सिंगरौली, 24 मई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सिंगरौली प्रवास के दूसरे दिन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधिवत पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनटीपीसी के सूर्या भवन परिसर में स्वयं अपने हाथों से पौधा रोपित कर उसे जल अर्पित किया तथा जिले की खुशहाली और हरित भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली ऊर्जा की धानी होने के साथ-साथ प्राकृतिक संपदा से भी परिपूर्ण है। यहाँ के पारिस्थितिक तंत्र को सुरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे केवल पौधे ही न लगाएँ, बल्कि उनके पूर्ण विकसित होने तक संरक्षण का संकल्प भी लें।मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों पर रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ, ताकि सिंगरौली की औद्योगिक प्रगति और पर्यावरण संरक्षण के बीच आदर्श संतुलन बना रहे।

स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री के सहज एवं प्रकृति-हितैषी व्यवहार की सराहना करते हुए जिले के हरित विकास में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेंद्र मिश्रा, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, प्राधिकरण अध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बी.एस. जामोद, आईजी रीवा गौरव राजपूत, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. सहित एनटीपीसी के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।