यज्ञ हवन के साथ किसान कल्याण समिति की बैठक संपन्न।

40

यज्ञ हवन के साथ किसान कल्याण समिति की बैठक संपन्न।

 

25 मई से 31 मई तक पेयजल व नर्सरी की तैयारी और 10 जून से 17 जून तक धान की नर्सरी डालने हेतु खुलेगी जरगो की नहरे।

 

मिर्जापुर से रोहित कुमार की खास रिपोर्ट।

 

जिला मिर्जापुर। आज दिनांक 20 मई 2026 को किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की बैठक जरगो डाक बंगले पर यज्ञ हवन के साथ प्रारंभ हुई जिसमें सर्वप्रथम यज्ञ हवन का कार्यक्रम हुआ पश्चात बैठक प्रारंभ हुई जिसमें अवगत कराया गया कि वर्तमान में जरगो का जल स्तर बाँध निर्माण से अब तक के आज की तारीख़ के सभी रिकार्डों से उपर 317:50 फीट है जिसके लिए ईश्वर के प्रति सभी उपस्थित जन श्रद्धा नवत हुए व पिछले वर्ष के 117 गांव द्वारा किए गए चौबीसों घंटे की महायज्ञ को लाभकारी मानें पश्चात नहरो की स्थिति की समीक्षा कर उपस्थित सहायक अभियन्ता व अवर अभियंता गणों को नहर संचालन से पूर्व नहरों ठीक ठाक करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही पेयज़ल तथा नर्सरी के लिए खेत की तैयारी हेतु 25 मई से 31 मई तक एवम् धान की नर्सरी डालने हेतु 10 जून से 17 जून तक एक-एक सप्ताह दो बार कमाण्ड के सभी नहरो को चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय किये, बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शास्त्री एवं संचालन हरिशंकर सिंह पटेल ने किया इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में बजरंगी सिंह कुशवाहा धर्मदेव उपाध्याय चौधरी रमेश सिंह सरदार अजीत सिंह जटाशंकर पांडे प्यारे लाल मौर्या सहायक अभियन्ता आलोक कुमार अवर अभियंता अजीत पटेल संदीप यादव नवीन कुमार अजय प्रजापति तार बाबू राम प्रसाद सिंह व रामनाथ सिंह डा अनिल सिंह सुरेश सिंह राजकुमार सिंह राम कुमार सिंह पत्रकार महेश जायसवाल सेवा राम सिंह कमलेश सिंह चंद्रभान सिंह पंचम सिंह अवधेश सिंह मटरू सिंह नयन कुमार सिंह BBशिव शंकर सिंह विवेक कुमार सिंह डा अशोक सिंह सतेष सिंह बबलू सिंह राजेश सिंह ओमप्रकाश सिंह रवी सिंह राम सकल मौर्या सुजीत कुमार चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।