मोरवा में अवैध कोयला परिवहन पर खनिज एवं पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाही , 40 टन कोयला सहित डम्पर व जेसीबी जब्त

80

सिंगरौली 11 अप्रैल  कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा श्री गौरव पांडेय एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन मे खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा तथा पुलिस बल थाना मोरवा द्वारा विगत 10 अप्रैल को देर रात्रि संयुक्त जांच में एनसीएल परियोजना निगाही खदान के समीप रेलवे लाईन से 200 मीटर दूर अवैध रूप से लगभग 40 टन कोयले का भंडारण कर परिवहन किए जाने पर मौके से एक डंफर क्रमांक तथा एक जेसीबी इंजन क्रमांक H00343939 को लावारिस रूप से जप्त की गई जेसीबी तथा डंफर चालक मौके से टीम को देख कर भाग गए उक्त वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया । वाहन मालिक तथा जेसीबी मालिक की जानकारी आरटीओ विभाग से प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही में खनिज सर्वेयर श्री सौरभ चौरसिया तथा होमगार्ड सैनिक श्री रामसिंह एवं श्री बृजेन्द्र पांडेय शामिल रहेद्य जप्त वाहनों तथा कोयले मे खनिज नियमों के तहत् अग्रिम नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है