रिपोर्ट सत्यदेव पांडे सोनभद्र
चोपन/ सोनभद्र – जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां गांव के टोला बरवा निवासी शिवचरण गोंड़ उम्र लगभग 55 वर्ष अपने घर से सुबह पिछले 14 तारिख को महुआ का पत्ता साफ करने निकले थे परन्तु घर वापस नहीं आये जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया किन्तु कोई पता नहीं चल पाया वुधवार को गांव के ही कुछ चरवाहे सोननदी के किनारे अपने पशुओं को पानी पिलाने गये थे जहां सड़ी गली अवस्था में नदी के किनारे शव देखकर सन्न रह गये जिसके बाद ग्रामीणों को सुचना हुई तो काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गये जिसके बाद शव को देखकर शिवचरण गोंड़ के शव होने की पुष्टि की जिसके बाद मृतक का पुत्र स़तोष गोंड़ ने पुलिस को सुचना दी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया वहीं घटना को लेकर लोगों में तरह तरह के अटकलों का बाजार गर्म है|





