सम्राट अशोक जयंती पर घोषित हो राष्ट्रीय अवकाश
वाराणसी। जनपद के लोहता स्थित मौर्य मंगलम वाटिका में रविवार, 15 मार्च 2026 को ’12वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह 2026′ पूरी भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मौर्य कुशवाहा चेतना मंच व सम्राट अशोक युवा क्लब लोहता द्वारा बबलू मौर्य के संयोजन व आनंद मौर्य के अध्यक्षता में आयोजित बारहवें प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के 63 मेधावियों के साथ 103 प्रतिभाओ का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर लोगों ने सम्राट अशोक जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई l
इसके पूर्व डॉ प्राची कुशवाहा,बद्री प्रसाद डॉ महेंद्र प्रसाद कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया l
अतिथियों का स्वागत श्यामबाबु मौर्य, सत्येंद्र मौर्य, किशन मौर्य, दिनेश मौर्य द्वारा किया गया l
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने समाज को संगठित रहने पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देते है l
जौनपुर सांसद बाबु सिंह कुशवाहा ने भी समारोह में पहुंचकर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी l
सम्मानित होने वालो में कोमल मौर्या, शिप्रा वर्मा, क्रमांक मौर्य, प्रीति मौर्या, वंदना मौर्या, हेमंत मौर्य अंशुराज आदि रहे l
संचालन कार्यक्रम संयोजक बबलू मौर्य ने किया l
इस अवसर पर डॉ प्राची कुशवाहा, डॉ महेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, डॉ स्मिता कुमारी, बद्री प्रसाद, मनोज कुमार, रंजीत मौर्य, संतोष मौर्य,राजेन्द्र मौर्य “राजन” सुधीर कुमार,सुमित मौर्य, राजेश कुशवाहा, सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया l





