डीएम वैशाली के निर्देश पर जन वितरण प्रणाली की नई अनुज्ञप्ति हेतु अंतिम मेधा सूची प्रकाशित

92

 

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज

 

जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश पर जन वितरण प्रणाली की नई अनुज्ञप्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के संबंध में अनुमंडलवार अंतिम मेधा सूची दिनांक 07 मार्च 2026 को प्रकाशित कर दी गई है।

 

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के अंतर्गत नई अनुज्ञप्ति के लिए दिनांक 19 जुलाई 2025 को जारी विज्ञापन के आलोक में प्राप्त आवेदनों पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण एवं निष्पादन किया गया। इसके उपरांत अनुमंडलवार अंतिम मेधा सूची जारी की गई है।

 

अभ्यर्थी प्रकाशित अंतिम मेधा सूची को जिले की आधिकारिक वेबसाइट vaishali.nic.in पर तथा संबंधित अनुमंडल कार्यालय में जाकर देख सकते हैं।

 

जिला प्रशासन ने बताया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रकाशित अंतिम मेधा सूची के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वे आयुक्त महोदय, तिरहुत प्रमंडल के समक्ष अंतिम मेधा सूची के प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर अपना दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि निर्धारित अवधि के पश्चात नियमानुसार चयनित अभ्यर्थियों को अनुज्ञप्ति निर्गत की जाएगी, जिससे जिले में जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके।