अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने में सुस्त पड़े थाना प्रभारी
नवानगर थाना में कैदी की हत्या! या आत्महत्या?, संदिग्ध मौत, सवालों के घेरे में थाना प्रभारी की भूमिका
क्यों नहीं हटाए गए थाना प्रभारी अनिल पटेल? करेंगे जाँच प्रभावित
बीते 2 व 3 फ़रवरी की दरम्यानी रात व सुबह का सीसीटीव्ही फुटेज उगलेगा आदिवासी कैदी की मौत का राज
सिंगरौलीl जिले की नवानगर पुलिस थाना क्षेत्र के एनसीएल अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की ड्यूटी के दौरान हत्या के दर्जन भर आरोपी घटना डेढ़ माह बाद भी गिरफ्तार करने में अब तक विफल रही है मसलन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैl गौरतलब है कि एक कैदी की थाना में 3 फ़रवरी की सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जवान की हत्या के संदिग्ध आरोपी की हत्या या आत्महत्या की मजिस्ट्रीयल जाँच शुरू होने के 24 दिन बाद भी अभी तक थाना प्रभारी अनिल पटेल को नहीं हटाया गया हैl जिससे लोगों ने पुलिस अधीक्षक के मजिस्ट्रीयल जाँच की निष्पक्षता को प्रभावित किये जाने का संदेह व्यक्त किया है l
लोगों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक को नैतिकता के आधार पर थाना प्रभारी को बचाने के बजाय निलंबित कर देना था? या फिर जाँच पूरी होने तक थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर देना चाहिए l
जानकारी के अनुसार विगत 18 जनवरी की रात सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न से लगभग 10 किमी दूर एनसीएल अमलोरी खदान में मधुकान ओबी कम्पनी की साईट तरफ सुरक्षा ड्यूटी कर रहे सीआईएसएफ जवान पर आधा दर्जन कबाड़ियों ने हमला बोल दिया l जवान के साथ राड डंडो से बेदम पिटाई कर छोड़ दिया l जिसकी गंभीर हालत में उपचार हेतु वाराणसी लें जाया गयाl जहा उपचार के दौरान 4 दिन बाद जवान की मृत्यु हो गयी l जवान की मृत्यु पर सीआईएसएफ के केंद्रीय मुख्यालय के अफसरों ने गंभीरता दिखाते हुए पीएचक्यू भोपाल से बात कीl जिससे जिले की पुलिस प्रशासन द्वारा फटकार के बाद संदेहियी की धर पकड़ शुरू की गयी l बताया जाता है कि नवानगर थाना प्रभारी अनिल पटेल व उनकी टीम ने कड़ी मशक़्क़त के बाद सीआईएसएफ जवान की हत्या के तीन संदेहियो को गिरफ्तार कर लिया l तीसरा आरोपी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लें लिया गया l
थाना से बाहर या अंदर कहा हुईं पूछताछ
बताया जाता है कि नवानगर थाना प्रभारी और उनकी टीम द्वारा रिमांड पर लिए गए तीसरे आरोपी से 2 फ़रवरी की रात जमकर पूछताछ की गई होंगी l जहा उसे थर्डडिग्री के चक्कर में आरोपी के नाजुक अंगों या नर्वस सिस्टम पर प्रहार होने से उसकी आत्मा शरीर छोड़ कर चली गई होंगीl
लोगो में चर्चा है कि थाना के लाकअप के सामने कम्बल ओढ़े मृतक आरोपी को चाय वालें ने चाय देने आवाज़ लगाया l लेकिन कोई हलचल नहीं हुईं l लेकिन उसने कम्बल खींचकर जगाना चाहा, जहा वह धड़ाम से जमीन पर लटक पड़ा l इतने में थाना में मानो भूचाल जैसा सनाका खींच गया l
धरती के भगवान-पुलिस गठजोड़, टीआई-पुलिस कर्मियों को मिला अभयदार स्थानीय लोगों में आम चर्चा का विषय बना हुआ है कि असहाय आदिवासी संदिग्ध हत्या के आरोपी की हत्या या आत्महत्या के संदिग्ध मौत पर धरती के भगवान डॉक्टर और पुलिस गठजोड़ ने आख़िरकार नवानगर थाना प्रभारी अनिल पटेल और आधा दर्जन पुलिस कर्मी रिमांड पर लिए गए संदिग्ध हत्या के आरोपी से पूछताछ के दौरान थर्डडिग्री में जान गवाने वाले आरोपी की मौत के मामले में बेदाग बाहर निकाल दिया गयाl पुलिस प्रशासन ने मिडिया को बयान में बताया कि जब आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया तो मेडिकलीं फिट था l एक रात में उसे क्या हुआ जो सुबह 8 बजते ही सीने में दर्द हुआ और मौत हो गईl
सीसीटीव्ही फुटेज उगलेगी मौत का राज
लोगों में चर्चा है कि नवानगर थाना के अंदर लगे सीसीटीव्ही फूटेज से छेड़छाड़ नहीं की गई होंगी तो सीआईएसएफ जवान के संदिग्ध हत्या आरोपी की मौत के राज से पर्दा उठेगा l जिससे मृतक की आत्मा और उसके परिजनों को न्याय मिल सकेगाl





