रैक से कोयला गायब, सड़क से पहुंच रहा यूपी व बहरी गोरबी ब्लॉक सीएचपी से रोज निकल रहा माल, सुरक्षा विभाग की भूमिका संदिग्ध, नायडू,खान व मिश्रा पर संगठित गिरोह चलाने का आरोप
जिला सिंगरौली । देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी (एनसीएल) के गोरबी-बी ब्लॉक सीएचपी से निकलने वाले कोयला रैक से रोजाना टन के हिसाब से माल गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रैक से लेबर लगाकर कोयला उतारा जाता है और उसे ग्राम पड़री में इकट्ठा कर सड़क मार्ग से बहरी और उत्तर प्रदेश भेज दिया जाता है। इस पूरे अवैध खेल में खान और मिश्रा नामक व्यक्तियों की प्रमुख भूमिका बताई जा रही है। और कोयला सप्लाई का काम नायडू के देखरेख में किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक एनसीएल गोरबी-बी ब्लॉक से जब कोयला रैक रवाना होता है, उसी दौरान योजनाबद्ध तरीके से मजदूरों को लगाया जाता है। रैक से उतारे गए कोयले को पहले अस्थायी डंपिंग स्थल पर रखा जाता है, फिर ट्रकों के जरिए रात के अंधेरे में बाहर भेज दिया जाता है। बताया जा रहा है कि यह सिलसिला कई महीनों से लगातार चल रहा है और इससे एनसीएल को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। सबसे चौंकाने





