सर्वधर्म सद्भाव के साथ 28 फरवरी को रोजा इफ्तार कार्यक्रम

171

 

शिवम कुमार पनिका सिटी टू विलेज न्यूज

आइडियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पवित्र रमजान मुबारक के अवसर पर 28 फरवरी 2026, सायं 5:45 बजे आयशा मस्जिद, मुस्तफा मोहल्ला बैढ़न में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

इस कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सोसाइटी के विधिक सलाहकार अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने कहा कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे, संयम, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है। इसी भावना को साकार करने के उद्देश्य से सर्वधर्म समभाव के साथ यह इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सभी धर्मों के लोग एक साथ इफ्तार कर समाज में एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश देंगे तथा देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ की जाएगी।

सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद उमर, उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास, सचिव मोहम्मद इमरान एवं अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।